हल्द्वानी । हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक और एक युवती के शव पत्थरों से कुचले हुए हालत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।
सुबह मंडी परिसर में दो शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्ष रूप से दोनों की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया।
मौके से युवक की दो आईडी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार युवक के चंपावत जिले का निवासी होने की जानकारी मिली है। युवती की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मंडी क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।
इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Post Comment