दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक नारे, वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज
देहरादून/सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक नारा लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर “यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मोहंड क्षेत्र में बनी एलिवेटेड रोड की है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वहीं हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह लिखा है। उनका कहना है कि “हम टैक्स देते हैं, इसलिए सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।”
पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Post Comment