×

मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा, केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा, केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड  । उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं। हाल ही में कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद यह उनका महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। इस दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, हालांकि अभी बैठकों का पूरा कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

संभावना है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट कर सकते हैं। अप्रैल में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री इस दौरे पर चर्चा कर सकते हैं और राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त कर सकते हैं।

यह दौरा राज्य और केंद्र के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Post Comment