आज रात 9 बजे से बंद रहेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 309
अल्मोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 पर शैल बैंड से पांडेखोला तक डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस वजह से 29 मई से 1 जून तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।
राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के सहायक अभियंता शंकर सिंह जड़ौत ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।



Post Comment