×

उत्तराखंड में फिर बढ़ी गर्मी, मैदान से पहाड़ तक चटक धूप का असर

उत्तराखंड में फिर बढ़ी गर्मी, मैदान से पहाड़ तक चटक धूप का असर

देहरादून, 9 जून 2026। बारिश और तेज आंधी-तूफान के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव बना रह सकता है।

Post Comment