सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के चुनाव संपन्न, अशोक थापा बने अध्यक्ष
ऋषिकेश सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत) के नवीनीकरण के लिए आयोजित चुनाव संपन्न हो गए। रविवार को बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में चुनाव संचालन समिति की देखरेख में मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव में अशोक थापा अध्यक्ष, योगेश कालरा महामंत्री और रणवीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक थापा ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रामलीला का आयोजन भव्य, सफल और सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा।
इस अवसर पर रोहिताश पाल, हरिराम अरोड़ा, राजीव कालरा, सिमरन उप्पल और सुरेश चंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post Comment