यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 30 दिनों में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
उत्तरकाशी जिले स्थित यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को 597 बच्चों सहित कुल 16,136 श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में पवित्र स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए।
चारधाम यात्रा के तहत पिछले 30 दिनों में यमुनोत्री धाम में कुल 2,78,411 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के चलते प्रशासन और यात्रा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय है।
हालांकि यात्रा के दौरान दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। अब तक एक वाहन चालक सहित कुल 8 श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। प्रशासन ने यात्रियों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
Post Comment